लंबित भुगतान से शिक्षकों में आक्रोश
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षक, संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक तथा अतिथि शिक्षकों द्वारा कई सेमेस्टर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किए जाने के बावजूद छह-सात महीने से कॉपी जांच की राशि का भुगतान लंबित रहने से शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि वे पूरी जिम्मेदारी और समयबद्ध तरीके से मूल्यांकन कार्य करते हैं, लेकिन अपनी मेहनत की पारिश्रमिक राशि के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है। श्याम नंदन सहाय कालेज के शिक्षक प्रतिनिधि डॉ राजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षकों ने कई सेमेस्टर की कॉपियों का मूल्यांकन किया है, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव से भी वार्ता की गई। कुलसचिव की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.