लंबित फार्मर आईडी के सत्यापन को आज तक चलेगा अभियान
मधुबनी, अगस्त 23 -- मधुबनी, नसं। जिले में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुक किसानों के फार्मर आईडी बनाने और लंबित आवेदनों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।अभियान 24 अगस्त तक चलेगा। जिला प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से सभी प्रखंडों और पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर किसानों के फार्मर रजिस्ट्री का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिले में पीएम किसान योजना के तहत 3,21,514 लाभुक किसान हैं। लेकिन अभी तक केवल 1,89,781 किसानों का ही फार्मर आईडी बन पाया है। यानी लगभग 1.32 लाख किसान अभी भी फार्मर आईडी से वंचित हैं। वहीं 33,000 किसानों की फार्मर आईडी विभिन्न स्तरों पर लंबित है, जिसके सत्यापन का काम तेजी से किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार ने अब पीएम किसान, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि अनुदान की सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.