गढ़वा, फरवरी 26 -- गढ़वा। पंचायत सहायक संघ जिला अध्यक्ष लवकुश प्रजापति ने गुरुवार को उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर पंचायत सहायक के लंबित प्रोत्साहन /सम्मान राशि भुगतान करवाने की मांग की है। उक्त संबंध में अध्यक्ष लवकुश ने बताया कि पंचायत सहायक के लंबित प्रोत्साहन सह सम्मान राशि को भुगतान को लेकर उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर त्योहार को देखते हुए ससमय भुगतान करवाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि भुगतान होने से कर्मियों को त्योहार मनाने में सहुलियत होगी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 और पूर्व के वित्तीय वर्ष का शेष भुगतान लंबित है। उसके चलते पंचायत सहायकों को परिवार चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...