सिद्धार्थ, मार्च 26 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में सभापति डॉ. रतन पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। सभापति ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का समय से निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को अनावश्यक विलम्ब का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समिति द्वारा पाया कि कई मामलों में बेवजह प्रक्रियात्मक देरी के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस पर सभापति ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह रहें और समय सीमा के भीतर सभी जरूरी कार्रवाई पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता एवं जवाबदेही प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.