अंबेडकर नगर, फरवरी 28 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति एवं जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित प्रकरणों का शीघ्र ही निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की प्रगति, विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा उद्यमियों को समयबद्ध एनओसी/लाइसेंस जारी करने की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों एवं बैंकर्स को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए जनपद की रैंकिंग में सुधार लाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.