लंबित पेंशन आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का उपायुक्त ने दिए निर्देश
रामगढ़, जून 23 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। सामाजिक सुरक्षा शाखा एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त को बताया गया कि विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। आपदा के दौरान दी जाने वाली सहायता की भी जानकारी दी गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आपदा राहत योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पात्र लोगों के आवेदन प्राप्त कर उन्हें समय पर लाभ दिलाया जाए। यह भी पढ़ें- कल्याण योजनाओं की समीक्षा में छात्रवृत्ति अपडेट और हेल्प डेस्क बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.