आदित्यपुर, मार्च 1 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर संजय सरदार ने शहर के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। हिंदुस्तान से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि आदित्यपुर की पांच प्रमुख समस्याएं पेयजल संकट, जर्जर ड्रेनेज व्यवस्था, सफाई की बदहाल स्थिति, खराब सड़कें व स्ट्रीट लाइट और अनियोजित शहरी विस्तार पर तत्काल काम शुरू किया जाएगा। संजय ने बताया कि सबसे पहले वार्ड-वार सर्वे कर समस्या का मानचित्र तैयार किया जाएगा। गर्मियों में पेयजल संकट से निपटने के लिए पहले सौ दिनों के भीतर आदित्यपुर जलापूर्ति योजना का काम को पूरा कराना है। इसके अलावा खराब चापाकलों व पाइप लाइनों की मरम्मत, अतिरिक्त टैंकर की व्यवस्था और नए बोरिंग की योजना बनाई जा रही है। वहीं बारिश से पहले नालों की विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा त...