कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- लंबित परियोजनाएं पूर्ण नहीं हो पा रही है। जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई कर रहे हैं। निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को भी दूर करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रयागराज एयरपोर्ट से कौशाम्बी तपोस्थली तक फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान इसका कार्य शुरू हुआ था। बौद्ध सर्किट से जोड़ने के लिए सरकार ने इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया था। मकसद था कि देश व विदेश से आने वाले पर्यटकों को आसानी से कौशाम्बी तपोस्थली तक पहुंचाया जा सके। फोरलेन का निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। कई लोगों ने मुआवजे का पेंच फंसा रखा है तो कई लोग कब्जा ही नहीं हटा रहे हैं। हालांकि बीच-बीच में प्रशासन की ओर से कार्रवाई चलती रही है, लेकिन सड़क निर्माण...