सीतापुर, फरवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। जनपद में संचालित महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं की डीएम डॉ. राजागणपति आर ने समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी परियोजनायें लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता देते हुए जल्द पूरा किया जाए। इसके लिए विभागों से आपसी समन्वय किया जाए। डीएम ने निर्देश दिये कि जिन निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिजों में रेलवे के स्तर से कार्य लंबित हैं, उन्हें संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र पूरा कराया जाये। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग की परियोजनाओं को प्राथमिकता देते हुए जल्द पूरा कराया जाए। साथ ही कहा कि कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करते हुए समय से भूमि उपलब्ध कराई जाये। वहीं निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरी गुणवत्ता के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.