गोरखपुर, अप्रैल 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए पदोन्नति परीक्षाओं में हो रही देरी और अपारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। संघ का कहना है कि विभिन्न मंडलों में हेल्पर से टेक्नीशियन (टीएल/एसी एवं जनरल पावर इलेक्ट्रिकल) सहित अन्य पदों के लिए आयोजित परीक्षाओं में पारदर्शिता का अभाव है। संघ के अनुसार, चयन प्रक्रिया स्पष्ट न होने से कर्मचारी लगातार आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और योग्य कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटका है। संघ ने यह भी सवाल उठाया कि जब परीक्षाएं ऑनलाइन (सीबीटी) माध्यम से हो रही हैं तो परिणाम घोषित करने में इतनी देरी क्यों हो रही है। तकनीक के बावजूद लंबित परिणाम प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाते हैं। पीआरकेएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.