लंबित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी
चंदौली, जून 16 -- सकलडीहा। सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर मंगलवार को तहसील के विभिन्न कार्यालय के पटल का निरीक्षण किए। इस दौरान अधिकारी और पटल सहायकों को पत्रावलियों की रख-रखाव और समय से निस्तारण कराएं जाने का निर्देश दिए। इस मौके राजस्व संबधित मामलों और न्यायालय में दाखिल वादों और धारा 24 के तहत ऑनलाइन फाइलों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।शासन की ओर से दाखिल खारिज, वरासत, आय जाति, निवास, आईजीआरएस, खतौनी सहित विभिन्न ऑनलाइन लंम्बित पत्रावलियों की निस्तारण को लेकर निगरानी शुरू कर दिया गया है। जिससे वादकारी सहित फरियादियों को समस्या का त्वरित समाधान हो सके। इस क्रम में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने धारा 24 के तहत लम्बित फाइलों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट में दाखिल रीट का जबाब लेखपालों के माध्यम से पूरा कराए जाने को कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.