जमशेदपुर, मार्च 7 -- पटमदा। पूर्वी सिंहभूम जिले के दर्जनों बीएड और डीएलएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने शनिवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और पश्चिमी के विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने तीनों विधायक से जेटेट परीक्षा की संशोधित नियमावली को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर परीक्षा कराने का मुद्दा विधानसभा में उठाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे नवकिशोर महतो ने बताया कि जेटेट परीक्षा आयोजित नहीं होने से झारखंड के 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय होते जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के निर्देश अनुसार सीटेट परीक्षा की तरह जेटेट परीक्षा प्रत्येक वर्ष में एक या दो बार लेना आवश्यक है। यहां 9 वर्ष बीत जाने के बाद भी इसका आयोजन नहीं हुआ है। पूरे झारखंड म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.