लंबित चालान वाले तीन हजार वाहन चालकों का होगा निष्पादन, जाएगा मैसेज
पटना, मई 6 -- लंबित चालान वाले वाहन चालकों को शनिवार को राहत मिलेगी। पटना जिले के तीन हजार वाहन चालकों को चालान की माफी मिलेगी। इसके लिए गुरुवार को उन्हें पंजीकृत मोबाइल पर मैसेज जाएगा। जिन वाहन चालकों को मैसेज जाएगा, उन्हें ही चालान जमा करने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत में बुलाया जाएगा। पटना जिला परिवहन कार्यालय सूत्रों के मुताबिक बुधवार को जिला प्राधिकार की बैठक आयोजित की गयी। इसमें तीन हजार लोगों को चालान माफी के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि जिन लोगों का चालान काफी लंबे समय यानी एक से दो साल से लंबित है। उन्हें पहले मौका दिया जाएगा। साथ में जिनके चालान की राशि दस हजार से अधिक है। ऐसे लोगों को चालान की माफी के लिए बुलाया जाएगा। पटना जिला परिवहन कार्यालय के मुताबिक जिले भर में 50 हजार से अधिक वाहन चालकों पर चालान बकाया है। इसमें एक हजार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.