लंबित चालानों पर मिनी ट्रक और बाइक जब्त
गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। वाहनों के कटे हुए चालानों का भुगतान न करना दो वाहन चालकों को उस समय भारी पड़ गया, जब गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को जब्त कर लिया। इन दोनों वाहनों पर कुल मिलाकर नौ लाख रुपये से अधिक की भारी-भरकम जुर्माना राशि बकाया थी।
यातायात पुलिस की विशेष चेकिंग अभियान गुरुग्राम यातायात पुलिस इन दिनों ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ एक विशेष चेकिंग अभियान चला रही है, जिनके वाहनों पर 90 दिनों से अधिक समय से चालान लंबित हैं और जिन्होंने अब तक जुर्माना राशि जमा नहीं की है। इसी कड़ी में पुलिस ने मोटर वाहन एक्ट 1988 के तहत यह बड़ी कार्रवाई की है। यातायात निरीक्षक रामकिशन की टीम शहर में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने देवम सक्सेना नामक युवक की मोटरसाइकिल को रुकवाकर उसके दस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.