जहानाबाद, मई 9 -- अरवल, निज संवाददाता। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने सदर थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ केस निष्पादन से संबंधित बैठक की गयी। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी पुलिस पदाधिकारी के साथ केस की समीक्षा की एवं केस को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि केस में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए निर्देश मिल चुका है। उस केस में अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजें। साथ ही केस का निष्पादन तेजी से करें। निर्दोष लोगों को किसी भी हाल में केस में नाम नहीं आना चाहिए इसके लिए गंभीरता से जांच करें। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि अनुसंधानकर्ता पूरी बारीकी से केस के अनुसंधान करें ताकि दोषी किसी भी हाल में छूटे नहीं एवं निर्दोष किसी भी हाल में केस में फंसे नहीं किसका ध्यान...