लंबित केस के आधार पर पासपोर्ट रोकना उचित नहीं : हाईकोर्ट
रांची, मई 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने कहा है कि केवल लंबित आपराधिक मामलों के आधार पर किसी व्यक्ति के पासपोर्ट के नवीनीकरण या पुनः निर्गमन से इनकार नहीं किया जा सकता। खासकर तब, जब मामला मेडिकल नेग्लिजेंस से जुड़ा हो और आरोपी के फरार होने की आशंका न हो। हाईकोर्ट ने डॉ प्रकाश सिंह की पासपोर्ट नवीकरण संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि कोर्ट प्रार्थी के खिलाफ दर्ज मामले कथित मेडिकल लापरवाही से संबंधित हैं और अब तक उनमें चार्जशीट भी दाखिल नहीं की गई है। साथ ही रिकॉर्ड में ऐसा कोई तथ्य नहीं है, जिससे यह प्रतीत हो कि प्रार्थी जांच से बचने, अदालत की प्रक्रिया की अवहेलना करने या देश छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे हैं। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून के अनुसार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.