सहरसा, मार्च 30 -- सलखुआ, एक संवाददाता । शनिवार को एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात ओमप्रकाश ने सलखुआ थाना में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी अनुसंधानकर्ताओं से मामलों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गंभीर एवं संवेदनशील कांडों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से जांच कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने पर बल दिया गया। कांडवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने अनुसंधान में तेजी लाने तथा लंबित मामलों को समयबद्ध ढंग से निपटाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में थानाध्यक्ष संजना कुमारी, अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार, एसआई सुबालाल, एसआई दीपक राम, एसआई स्वीटी कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के अंत में अधिकारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.