लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन एवं पारदर्शिता के साथ साक्ष्यों के समुचित संकलन पर जोर
जहानाबाद, जून 7 -- अरवल, निज संवाददाता। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय के द्वारा रविवार को कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में कांड दैनिकी लेखन से संबंधित एक समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में विभिन्न कांडों के अनुसंधान की प्रगति एवं कांड दैनिकी लेखन की गुणवत्ता की समीक्षा की गई। उपस्थित अनुसंधान पदाधिकारियों को कांड दैनिकी का लेखन समयबद्ध, तथ्यपरक एवं विधिसम्मत ढंग से करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, साक्ष्यों के समुचित संकलन तथा अनुसंधान कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा कांड दैनिकी लेखन में होने वाली त्रुटियों पर चर्चा करते हुए उन्हें सुधारने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया तथा सभी पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक अरवल द्वारा निर्गत नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.