औरंगाबाद, मई 21 -- औरंगाबाद सदर-2 एसडीपीओ आदित्य कुमार ने गुरुवार को रफीगंज थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के पूर्व एवं वर्तमान लंबित कांडों की समीक्षा की। लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ता पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीपीओ ने बताया कि थाना की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई है। उन्होंने कांडों के निष्पादन, कोर्ट से निर्गत वारंट के आलोक में गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही क्षेत्र में समय-समय पर वाहन जांच अभियान चलाने तथा शराब के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- रिविलगंज थाने का एसएसपी ने किया निरीक्षण इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण, थानाध्यक्ष शंभू कुमार, ...