मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के सभी थानेदारों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में हुई इस बैठक में सिटी एसपी ने एक-एक करके सभी थानेदारों के साथ उनके थाने में लंबित चल रहे कांडों की समीक्षा की और उसके निष्पादन को लेकर थाना स्तर पर चल रही कार्रवाई की जानकारी ली।पूछा कि फरवरी माह में शहरी थानों में हुई आपराधिक घटनाओं में पुलिस की ओर से क्या-क्या कार्रवाई की गई। बैठक में सिटी एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि थानों में वर्षों से लंबित पड़े कांडों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करें। वहीं, जिन मामलों में अनुसंधान पूरा हो चुका है, उनमें अविलंब चार्जशीट दाखिल की जाए। इसके अलावा, कोर्ट से जारी वारंट और कुर्की-जब्ती के आदेशों के तामिल...