मुंगेर, मार्च 8 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को एसपी सैयद इमरान मसूद ने एसडीपीओ और पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। एसपी ने अनुमंडल के सभी थाना के कांडों व कार्यालय के पंजियों की समीक्षा करते कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने सभी कांडों की समीक्षा की व लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने, लूट, गृहभेदन, चोरी की घटना पर लगाम लगाने का विशेष निर्देश दिया। वहीं अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से संबंधित थाना के हॉट स्पॉट वाले क्षेत्र को चिन्हित कर सक्रिय रूप से निगरानी रखने का निर्देश दिया। एसपी ने कार्यालय के सभी अभिलेख, रिकॉर्ड को व्यवस्थित ढंग से रखने, साथ ही लूट पंजी, डकैती पंजी, त्रुटि पंजी, गिरोह पंजी को अद्यतन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सभी को बेहतर टीमवर्क स्थापित कर कांड में फरार अभियुक्तों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.