बोकारो, सितम्बर 17 -- कसमार थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर बोकारो एसपी नाथूराम मीणा ने बुधवार को कसमार थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की और अनुसंधानकर्ताओं को मामलों का निष्पादन 60 से 90 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ रोज अभियान चलाएं, लंबित मामले भी निपटाएं: एसपीपुलिस की सक्रियता और गश्ती व्यवस्था एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता और गश्ती व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी प्रस्ताव भेजने, लंबित वारंटों का त्वरित निष्पादन करने तथा ई-समन का समय पर तामिला कराने का निर्देश दिया। असामाजिक तत्व...