लंबित कांडों का शीघ्र करें निष्पादन: सिटी एसपी
दरभंगा, मई 9 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिटी एसपी अशोक कुमार ने शुक्रवार को सिंहवाड़ा थाने के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ थाने के लंबित कांडों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कांडों में त्वरित निष्पादन के लिए न्यायालय से वारंट, कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कांड का अनुसंधान गुणवतापूर्ण करने को कहा। कांड दैनिक अद्यतन रखने एवं माह में निष्पादित होने वाले कांडों को भी चिन्हित कर निष्पादन के निर्देश दिये। उन्होंने सभी पंजियों को अद्यतन रखने को कहा। साथ ही थाना क्षेत्र में सघन गश्ती की भी बात कही। डायल 112 को क्षेत्र में भ्रमणशील रखने का आदेश दिया। यह भी पढ़ें- लंबित कांडों का शीघ्र करें निष्पादन: सिटी एसपी यह भी पढ़ें- साक्ष्यों का संकलन कर कांडों का करें निष्पादन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.