जहानाबाद, जून 3 -- एसपी ने उमता धरनई थाने का निरीक्षण कर दिए कई निर्देश जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी अपराजित लोहान ने बुधवार को जिले के उमता - धरनई थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारियों को थाने में दर्ज लंबित कार्डों का तेजी से निष्पादन करने के साथ - साथ विधि - व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त बनाए रखने संबंधी कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह (हाजत) तथा विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों के संधारण की स्थिति की बारीकी से जांच की। घंटों किये गए निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाने में लंबित कांडों और क्षेत्र की विधि - व्यवस्था की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- लंबित कांडों का निष्पादन कर विधि - व्यवस्था को रखें दुरुस्त समीक्षा के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दि...