गढ़वा, मार्च 11 -- रंका, प्रतिनिधि। पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की उपस्थिति में बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय रंका का निरीक्षण किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुलिस महानिरीक्षक के आगमन पर मौजूद पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई। पुलिस महानिरीक्षक ने अपने निरीक्षण की शुरुआत में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में रखे अभिलेखागार(रिकॉर्ड रूम), कंप्यूटर कक्ष और कार्यालय कक्ष का बारीकी से मुआयना किया। उस दौरान रिकॉर्ड रूम में फाइलों और केस डायरी के रख-रखाव, उनके अपडेट रहने और व्यवस्थित ढंग से फाइलिंग की स्थिति को परखा। निरीक्षण के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह के साथ बैठक कर अनुमंडल अंतर्गत पुराने लंबित औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.