रुद्रपुर, जून 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कृषि उत्पादन मंडी समिति कर्मचारी संघ की मंडलीय बैठक सोमवार को किच्छा मंडी समिति के सभागार में मंडलीय अध्यक्ष मनमोहन माहरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों के लंबित एसीपी प्रकरणों पर बोर्ड द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए निदेशालय का आभार जताया गया। साथ ही शेष लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किए जाने का अनुरोध किया गया। बैठक में प्रांतीय महामंत्री के सेवानिवृत्त होने के बाद नए पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष से एकमत होकर अपील की गई। फील्ड कर्मचारियों को यथाशीघ्र वाहन भत्ता स्वीकृत किए जाने की मांग भी उठाई गई। यह भी पढ़ें- लंबित एसीपी प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग इसके अलावा वर्षों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं होने पर गहरी चिंत...