विकासनगर, मार्च 18 -- उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ विकासनगर ब्लॉक इकाई की बुधवार को बैठक में लंबित एरियर का भुगतान न होने पर चर्चा की गई। ब्लॉक संसाधन में हुई बैठक में शिक्षकों ने अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक के बाद शिक्षकों ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष मधु पटवाल ने कहा कि अवशेष चयन, प्रोन्नत वेतनमान के लंबित एरियर भुगतान में बेवजह देरी की जा रही है। एरियर नहीं मिलने से शिक्षकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने साल 2014 में नियुक्त शिक्षकों का एरियर सेवा पुस्तिका में अपडेट करने की मांग की। ब्लॉक मंत्री कमल सुयाल ने कहा कि कुछ शिक्षकों के फिक्सेशन में हो रही विसंगतियों का निराकरण नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें हर माह आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.