लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करें बैंक-डीएम
शामली, जून 20 -- कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न स्वरोजगार एवं रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति, लंबित ऋण आवेदनों तथा बैंकिंग सेवाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने बैंकों को लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान डीएम संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर आवेदनों में आ रही कमियों को दूर कराएं तथा पात्र आवेदकों को समयबद्ध रूप से ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराएं ताकि स्वरोजगार योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।डीएम यह भी पढ़ें- कृषि ऋण बांटने में तेजी लाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.