महाराजगंज, फरवरी 17 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में उद्योग/व्यापार बन्धु की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न बैंक शाखाओं में सीएम युवा के लंबित आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। समस्त शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि सभी शाखाएं सीएम युवा सहित स्वरोजगारपरक ऋण योजनाओं में लंबित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरण कराएं और सुनिश्चित करें कि बिना पुख्ता कारण के आवेदन निरस्त न करें। उन्होंने सहायक आयुक्त को बैंकवार लंबित आवेदनों की सूची प्रस्तुत करने और संबंधित बैंक शाखा के साथ समन्वय करते हुए लंबित आवेदनों के निस्...