लंबित आवेदनों का शीघ्र करें निष्पादन: डीसी
चतरा, जून 23 -- चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, उद्यमिता विकास कार्यक्रमों तथा उद्योग संवर्धन से संबंधित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई), प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (इओडीबी) से संबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सक्रियतापूर्वक कार्य करने तथा पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सरकारी योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.