लंबित आवास व मनरेगा योजनाएं जल्द पूरी करें, नहीं तो होगी कार्रवाई : बीडीओ
जामताड़ा, मई 13 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। करमाटांड़ प्रखंड सभागार भवन में मंगलवार को बीडीओ नूपुर कुमारी की अध्यक्षता में आवास योजना एवं मनरेगा योजना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सेवकों एवं स्वयंसेवकों को लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत जितनी भी योजनाएं लंबित हैं, उनमें अधिक से अधिक लेबर डिमांड लेकर कार्य में तेजी लाई जाए और योजनाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के लंबित आवासों को हर हाल में इसी माह के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- आवास योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सेवक एवं स्वयंसेवकों पर कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.