गिरडीह, मई 8 -- जमुआ प्रतिनिधि, जमुआ प्रखंड सभागार भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर गुरूवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ अमल कुमार ने की। जमुआ प्रखंड में नवनियुक्त प्रखंड समन्वयक (बीसी) राकेश कुमार शर्मा के योगदान के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक बैठक थी। बैठक में पंचायत सचिव, कनीय अभियंता एवं पंचायत सहायकों की उपस्थिति में लंबित आवास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। नये बीसी राकेश कुमार शर्मा ने सभी कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित पड़े आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकें। यह भी पढ़ें- 19 मई से संचालित सहयोग शिविर को प्रखंड स्तरीय बैठक उन्होंने कार्य में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.