लंबित आपराधिक कांडों का शीघ्र करें निष्पादन
सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- शिवहर। मासिक अपराध समीक्षा बैठक गुरुवार को जिले के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में आयोजित हुई। बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निपटान और विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने को लेकर एसपी ने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। बैठक में थाना-वार अपराधिक कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान एसपी ने सभी थानाध्यक्षों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित आपराधिक कांडों का निष्पादन शीघ्रातिशीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि गंभीर प्रकृति के आपराधिक मामलों का अनुसंधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा उनका शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : अपराधियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल करें सुनिश्चित :एसपी एसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.