घाटशिला, मई 17 -- मुसाबनी। प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के गोहला एवं धोबनी पंचायत व विक्रमपुर में 2024/2025 की लंबित अबुआ आवास योजना का मौके पर बीपीओ राजेश श्रीवास्तव, पंचायत सचिव अरविंद महतो, कानिये अभियंता संदीप मुर्मू एवं कर्मचारी दुर्गाचरण बोईपाई द्वारा सभी अधुरी योजनाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विक्रमपुर में लाभुकों के साथ बैठक भी की गई। उन्हें नोटिस देते हुए सख्त निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द योजनाओं को पूर्ण किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रखंड में लगभग 24 आवास योजना लंबित है। जिनकी लंबित योजनाओं का निरीक्षण किया गया उनमें मुख्य रूप से अष्टमी कैवर्त, माहेश्वर कैवर्त, गुरुवारी टुडू, मायनो मुर्मू, मिरु मुर्मू को नोटिस दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...