रुद्रपुर, मार्च 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहर में बढ़ते लावारिस पशुओं की समस्या के समाधान के लिए लंबाखेड़ा में निर्माणाधीन गोशाला के विस्तार को शासन ने 84.21 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की है। यह धनराशि मेयर विकास शर्मा के प्रयासों से जारी हुई है। मेयर शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा लंबाखेड़ा क्षेत्र में निराश्रित पशुओं के लिए बड़ी गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना के प्रारंभिक चरण के लिए पहले ही शासन की ओर से 3.69 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए निगम प्रशासन ने 210.54 लाख रुपये का अतिरिक्त प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके सापेक्ष शासन ने कुल लागत का 40 प्रतिशत यानी 84.21 लाख रुपये जारी करने की अनुमति दे दी है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत धनराशि से गोशाला के बुनियादी ढांचे को और मजबूत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.