सासाराम, मार्च 6 -- सासाराम, निज संवाददाता। बच्चे की लंबाई अधिक होने की बात कहकर नामांकन से इनकार करने के मामले में जिला बाल कल्याण समिति ने नाराजगी जतायी है। साथ ही डीईओ को पत्र भेजकर मामले की जांच कर बच्चे के नामांकन के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं मामले में की गई कार्रवाई से समिति को भी अवगत कराने को कहा है। दरिहट थाना क्षेत्र के अर्जुन बिगहा निवासी रूबी कुमारी ने बाल कल्याण समिति में आवेदन देते हुए बतायी कि उनके पुत्र प्रत्युष सिंह के नामांकन के लिए जेम्स इंग्लिश स्कूल सिकरिया डेहरी में आवेदन किया गया था। जिसमें चयन की प्रक्रिया पूरी हुई। जिसमें मेरा पुत्र नामांकन के योग्य पाया गया। किंतु अंत में बच्चे की लंबाई अधिक होने की बात कहकर नामांकन से इनकार किया गया। इस पर समिति का कहना था कि यह मामला बच्चे के प्रति क्रूरता का...