लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर होगा वैक्सीनेशन
हमीरपुर, सितम्बर 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में गोवंश को लंपी स्किन डिजीज के संक्रमण से बचाने तथा इसके प्रसार को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। चित्रकूटधाम मंडल, बांदा के आयुक्त एवं शासन के निर्देशों के अनुपालन में सीडीओ अरुण कुमार सिंह ने अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने प्रभावित गोवंश के आसपास सघन रिंग वैक्सीनेशन कराते हुए स्थानीय स्तर पर संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित करने तथा विकासखंड स्तर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं गोशाला संचालकों के साथ जनजागरूकता बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पैरावेट, पशुमित्रों तथा एसआरएलएम के अंतर्गत प्रशिक्षित पशु सखियों को आवश्यक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.