सहारनपुर, अगस्त 8 -- बड़गांव। गांव दल्हेड़ी में लंपी रोग से लगातार हो रही गोवंश की मौत से पशुपालकों में हडकंप मचा है। लंपी रोग क्षेत्र में करीब डेढ दर्जन पशुओ की जान लील चुका है। लगातार हो रही मौतों से पशुपालक दहशत में है।क्षेत्र में लंपी रोग की चपेट में आए गोवंश लगातार काल का ग्रास बन रहे है। पिछले दो दिन में गांव दल्हेड़ी निवासी सूरज की दो गाय, बिट्टू की एक बछडी और एक गाय की मौत हो चुकी है। इससे पहले भी दो पशुओ की मौत हो गई थी। उधर गांव बड़गांव में विनोद ,गांव खुदाबक्शपुर माजरा में कुलदीप ,महेशपुर में ओमबीर व कुलदीप , नरेन्द,सतबीर गांव शिमलाना में रामपाल ,अशोक की एक एक गोवंश की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही गोवंश की मौत से पशुपालकों में दहशत है। पशुपालकों ने पशुपालन विभाग से उपचार देने की मांग की है। पशु चिकित्सक जनेन्द्र प्रताप सिंह का ...