लंपी से जिले में 5 गोवंश की मौत, 116 बीमार
हापुड़, सितम्बर 8 -- लाखन गांव से शुरू होकर लंपी स्किन डिजीज वायरस का प्रकोप आज जनपद के 73 गांवों में जा पहुंचा है। जिनमें तीन गांवों समेत गढ़ नगर में अब तक सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2 जबकि ग्रामीणों के अनुसार 5 गोवंश की मौत हुई है। 16 टीमों ने 148 गांवों में 58 हजार गोवंशों जबकि 2 लाख 19 हजार एफएनडी के टीका लगा दिया है। एक महीने पहले गांव लाखन में एक गोवंश तथा तीन गोवंशों की लम्पी स्किन डिजीज रोग से पीड़ित होने की सूचना फैली थी। परंतु पशु चिकित्सा विभाग ने लंपी के प्रकोप न होने की बात कही थी। हालांकि उसके बाद से अभी तक अगर आंकडों पर गौर करे तो सबसे पहले पिलखुवा क्षेत्र में गोवंश संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से पशु पालन विभाग ने कागजों में पूरी सख्ती कर टीम लगा दी हैं। अब तक जिले में 224 पशु संक्रमित हो चुके हैं जबकि 107 रिकवर हो चुके हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.