अमरोहा, दिसम्बर 20 -- अमरोहा। लंपी वायरस से बचाव के लिए जिले में एक लाख से अधिक गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण कराया जाएगा। टीकाकरण के लिए वैक्सीन पहुंच गई है। सबसे पहले सभी गोशालाओं में टीकाकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही पशुपालन विभाग की टीम गांव-गांव जाकर भी गोवंशीय पशुओं का निशुल्क टीकाकरण करेगी। पशु चिकित्सालयों पर भी वैक्सीनेशन की सुविधा रहेगी। सीवीओ डॉ.आभा दत्त ने बताया कि जिले में लंपी वायरस का कोई खतरा नहीं है। बतौर एहतियात सतर्कता बरती जा रही है। टीकाकरण के लिए वैक्सीन मिल गई हैं, गोवंशीय पशुओं का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.