भदोही, सितम्बर 7 -- ज्ञानपुर (भदोही), संवाददाता। जिले में गोवंश को लंपी वायरस से बचाव के लिए शासन से 24 हजार वैक्सीन आ गया है। दो दिन बाद वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हो जाएगा। पशु पालकों को बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए निर्धारित स्थलों पर गोवंशों को लंपी वायरस से बचाव को वैक्सीन लगाया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सचान ने बताया कि अब तक लंपी वायरस से पीड़ित कोई गोवंश नहीं मिला है। विभागीय स्तर से सक्रियता दिखाते हुए वैक्सीन मंगा ली गई है। अब शीघ्र ही टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। बीमारी से बचाव के लिए पशुओं को साफ-सफाई वाले स्थान पर रखें। गौशाला के पास गंदगी एकत्रित न होने दें। मच्छर-मक्खी और अन्य कीटों से बचाव का उचित उपाय करें। पशुओं को ताजा और स्वच्छ चारा खिलाने के साथ ही पानी पिलाएं। बीमार अथवा संदिग्ध पशुओं को स्वस्थ्य पशु...