लंपी वायरस को लेकर 163 टीमें मैदान में, गांव-गांव होगा टीकाकरण
हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- नैनीताल। जिले में गोवंशीय पशुओं में लंपी संक्रमण की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत 163 टीमें मैदान में उतारी गई हैं। टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण करने के साथ जरूरी दवाओं का वितरण और पशुपालकों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन लोगों की आजीविका का प्रमुख साधन है। ऐसे क्षेत्रों से लंपी वायरस के संक्रमण की शिकायतें मिलने के बाद पशुपालन विभाग को तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Haldwani News: हल्द्वानी में लावारिस पशुओं में लंपी का कहर, एक बछड़े की मौत से हड़कंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.