लंपी वायरस को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क, गांव-गांव चल रहा टीकाकरण अभियान
उरई, सितम्बर 11 -- जालौन। संवाददाता पशुओं में लंपी वायरस के प्रकोप को देखते हुए पशुपालन विभाग ने गांव-गांव टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ मनीष कुमार अवस्थी ने ग्राम पमां पहुंचकर टीकाकरण की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक गोवंश में बुखार मिलने पर टीम ने उसका उपचार शुरू किया।सीवीओ डॉ अवस्थी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पमां पहुंचे, जहां पशुओं में लंपी से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण की समीक्षा की। गांव में टीकाकरण पूरा हो चुका है, लेकिन बुखार से ग्रसित मिले गोवंश को विभागीय निगरानी में उपचार के लिए रखा गया। उन्होंने उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अजय गुप्ता को निर्देश दिए कि अभियान में तेजी लाई जाए और संक्रमित मिलने पर पशु को आइसोलेशन में रखकर उपचार कराया जाए। यह भी पढ़ें- Orai News: लंपी वायरस को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.