लंपी वायरस का कहर, एक महीने से डॉक्टर विहीन पड़ा राजकीय पशु अस्पताल
उरई, अगस्त 25 -- सिरसाकलार। संवाददाता कस्बा सिरसाकलार में इन दिनों मवेशियों में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है, लेकिन पशुपालन विभाग की अनदेखी से किसान परेशान हैं। राजकीय पशु अस्पताल में पिछले एक महीने से डॉक्टर नहीं है, जिससे इलाज और टीकाकरण नहीं हो पा रहा है।बताया गया कि एक माह पूर्व डॉक्टर ब्रजपाल सिंह यादव के ट्रांसफर के बाद से पद खाली पड़ा है। समय पर इलाज न मिलने से बीमारी उग्र रूप ले रही है। किसान अमर नाथ मिश्रा ने बताया कि उनकी गाय चार दिन से लंपी से पीड़ित है, लेकिन डॉक्टर न होने से इलाज नहीं मिल पा रहा। ग्रामीण बल्लू पाल, यतेंद्र त्रिवेदी, बबलू द्विवेदी और लकी मिश्रा ने बताया कि रोज नई गायें चपेट में आ रही हैं। यदि जल्द कदम नहीं उठाया गया तो स्थिति बेकाबू हो जाएगी। किसानों को निजी डॉक्टरों से महंगा इलाज कराना पड़ रहा है। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.