बागपत, अगस्त 31 -- बागपत। जिले में लंपी रोग ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों में पशु लगातार बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। पशुपालकों का दावा है कि पिछले दो दिनों में ही एक दर्जन से अधिक दुधारू पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों पशु बीमार बताए जा रहे हैं। तेजी से फैल रही बीमारी के कारण पशुपालकों में दहशत का माहौल है। डेयरी को आपूर्ति होने वाले दूध की मात्रा में 25 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। लंपी रोग की चपेट में आने वाले पशुओं के शरीर पर गांठें निकलने, तेज बुखार और कमजोरी समेत कई लक्षण दिखाई दे रहे हैं। गंभीर हालत में पशु दम तोड़ रहे हैं। पशुपालकों रामपाल सिंह, राजबीर तोमर का कहना है कि बीमारी के कारण उनके सामने पशुओं को बचाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। दुधारू पशुओं की मौत से उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। प...