लंपी रोग से परेशान किसान, पशुओं के टीकाकरण की मांग
बिजनौर, सितम्बर 11 -- भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने पशु चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में पशुओं में फैल रहे लंपी रोग की रोकथाम और प्रभावी उपचार की मांग की। किसानों ने बताया कि गांव-गांव में लंपी रोग के मामले सामने आने से पशुपालकों में चिंता बढ़ रही है।किसानों ने प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी अभियान चलाने, पशुओं की जांच कराने और लंपी रोग से बचाव के लिए टीकाकरण कराने की मांग की। उन्होंने बीमारी पर तत्काल नियंत्रण के लिए पशु चिकित्सा विभाग से आवश्यक कदम उठाने की अपील की।ज्ञापन देने वालों में दुष्यंत राणा, अजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, हरिओम सिंह, सुशील कुमार, जयपाल सिंह और सुरेश सिंह आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को प्रभावित गांवों में चला टीकाकरण अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.