लंपी बीमारी को लेकर अलर्ट, 48 टीमें कर रहीं गोवंशों का टीकाकरण
बुलंदशहर, अगस्त 27 -- जिले में गोवंश में लंपी बीमारी के लक्षण मिलने के बाद पशुपालन विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। बीमारी को फैलने से रोकने और गोवंश को सुरक्षित रखने के लिए विभाग की ओर से जिले में व्यापक अभियान शुरू किया गया है। 48 विशेष टीमों का गठन कर 1.25 लाख से अधिक गोवंश के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत 16 ब्लॉकों की सभी गोशालाओं में संरक्षित करीब 18 हजार गोवंश का टीकाकरण पूरा कर लिया गया है। पशुपालन विभाग की ओर से गोशालाओं में संक्रमण न फैले इसके लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हाल ही में खानपुर क्षेत्र में गोवंश में लंपी बीमारी के लक्षण मिले थे, जिसे विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर लिया। संक्रमण को आगे फैलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.