गाजीपुर, सितम्बर 21 -- सिधौना। पशुओं को लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) से बचाने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान की सोमवार को अधिकारियों ने स्थलीय जांच की। संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग लखनऊ डॉ. केशव कुमार और उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर डॉ. राकेश कुमार गौतम ने सिधौना गांव में घर-घर पहुंचकर पशुओं के टीकाकरण की स्थिति देखी। अधिकारियों ने पशुपालकों से बातचीत कर टीकाकरण की जानकारी ली और टीम के कार्य का सत्यापन किया। सोमनाथ सिंह यादव, बुल्लन सिंह यादव, लालचंद यादव, हरी यादव, अकील यादव और हर्ष तिवारी समेत अन्य पशुपालकों के यहां टीकाकरण की स्थिति देखी गई। प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में टीम लगातार गांवों में टीकाकरण कर रही है। यह भी पढ़ें- लम्पी से बचाव के लिए 43,500 गोवंशों का टीकाकरण टीम में फार्मासिस्ट कंचन, ...