नवादा, मई 24 -- नवादा जिले के युवा गायक व संगीतकार शान लोचन सिंह का नया रोमांटिक हिंदी सॉन्ग रुकोगी ना देश-विदेश में धूम मचा रहा है। 16 मई को लंदन (यूके) से वर्ल्डवाइड रिलीज हुए इस गीत ने महज 24 घंटे में यूट्यूब पर 2 लाख से अधिक व्यूज हासिल कर एक बड़ी सफलता दर्ज की है। ​लंदन की खूबसूरत लोकेशनों पर शूट किए गए इस गीत को शान लोचन सिंह ने खुद कंपोज किया है। इस गाने में उन्होंने बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक चक दे इंडिया फेम कृष्णा बरुआ के साथ जुगलबंदी की है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। यह गीत यूट्यूब के माँ रिकॉर्ड्स चैनल पर रिलीज हुआ है और जिओ सावन की हिट प्लेलिस्ट में भी शामिल हो चुका है। इसके निर्देशक तरुण जगपाल हैं। ​नवादा के नारायणपुर निवासी अधिवक्ता राम बिनय कुमार के पुत्र शान लोचन इन दिनों टी-सीरिज के साथ भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स कर रहे है...