नई दिल्ली, जून 14 -- वेस्ट लंदन में एक भारतीय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना पश्चिमी लंदन के साउथहॉल की है। मेट्रोपोलिटन पुलिस के मुताबिक शनिवार को डॉर्मर्स वेल्स लेने के जंक्शन के बाद कुछ लोगों ने गुरभेज सिंह को चाकू से गोद डाला। उनके एक साथी पर भी हमला किया गया था। हालांकि उसे ज्यादा चोट नहीं आई है। उसे इलाज के बाद अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गुरभेज सिंह को अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी मौत हो गई। लंदन पुलिस के मुताबिक शक की बुनियाद पर कम से कम सात संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लंदन ऐंबुलेंस सर्विस ने सबसे पहले पुलिस को घटना की जानकारी दी थई। गुरभेज सिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चाकू के कई घाव होने की वजह से खून ज्यादा बह गया था और उनकी जान बचाई नहीं जा सकी। यह भी पढ़ें...